HomeHealth & Fitnessशराब माफिया ने थाने के सामने चाकू घोप कर की चौकीदार की...

शराब माफिया ने थाने के सामने चाकू घोप कर की चौकीदार की हत्या

नवादा। नवादा जिले के धमाल थाने के सामने रविवार की रात शराब माफियाओं ने पेट में चाकू मार कर चौकीदार जितेंद्र पासवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिसकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई ।

गंभीर रूप से घायल चौकीदार जितेंद्र पासवान ने पकरीबरावां के थाना प्रभारी को दिए गए अपने बयान में बताया कि रामपत यादव शराब का कारोबारी है। जिसकी सूचना थाने में देने पर वह हत्या की धमकी दिया था,जिसके बाद उसने चाकू घोप दिया।

इसके पूर्व भी उसने हमला किया था ।इसकी लिखित सूचना थाने को दी गई थी लेकिन पुलिस ने शराब माफिया के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की थी,जिसका नतीजा है कि रामपत यादव ने दोबारा चाकू होकर जितेंद्र पासवान की हत्या कर दी ।

थाना प्रभारी ने बताया कि इलाज के दौरान घायल चौकीदार की मौत सोमवार को हो गई। चौकीदार की पत्नी राम परी ने बताया कि रामपत यादव इलाके का बड़ा शराब माफिया है।

जिसका प्रभाव समाज में व्यापक रूप से है।उसके भय से समाज के लोग तो क्या पुलिस भी सख्त कार्रवाई नहीं कर पाती है। जिसका नतीजा है कि उनके पति को हत्या कर शराब की जानकारी देने का मूल्य चुकाना पड़ा ।

घटना की सूचना मिलते ही नवादा के एसपी अभिनव धीमान घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए । उनका कहना है कि यादवों और पासवान के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण ही चाकू घोपकर हत्या कर दी गई ।

मृतक के परिजन का कहना है कि शराब बेचने की सूचना चौकीदार जितेंद्र पासवान थाने में दिया करता था। जिसके कारण उसकी हत्या की गई है। इस तरह की थाने के सामने हत्या किए जाने का मामले से नवादा में सनसनी फैल गई है ।अब तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments