#बस्ती_न्यूज
समाजवादी पार्टी के रुधौली विधानसभा विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत कोड़रा पहुंचे। वे ग्राम पंचायत कोड़रा निवासी स्वर्गीय संकटा प्रसाद चौधरी के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवास पर पहुंचे। विधायक चौधरी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि इस दुखद घटना से उन्हें बेहद पीड़ा हुई है। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी ओर से कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विधायक ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात:कोड़रा निवासी संकटा प्रसाद चौधरी के निधन पर पहुंचे घर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












