Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीआइजी, डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं:महराजगंज के सदर तहसील में समाधान दिवस पर...

डीआइजी, डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं:महराजगंज के सदर तहसील में समाधान दिवस पर 23 शिकायतें मिलीं


महराजगंज सदर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीआइजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित दस, पुलिस विभाग की सात, शिक्षा विभाग की एक और अन्य पांच शिकायतें शामिल थीं। अधिकारियों ने चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। डीआइजी एस. चन्नप्पा ने थाना प्रभारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़े मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों ने दोहराया कि जनसमस्याओं का पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments