डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में चौकनिया से महुआरा को जोड़ने वाला लगभग 3 किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले आठ वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग जिला पंचायत विभाग के अंतर्गत आता है। खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोग घायल हो रहे हैं। ग्रामीण इस मार्ग पर चलने से कतराते हैं और महुआरा तक पहुंचने के लिए दूसरे, लंबे रास्तों का उपयोग करने को मजबूर हैं। पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए भी इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। यह मार्ग चौकनिया से समड़ा सहित कई गांवों को महुआरा से जोड़ता है। इस मार्ग का निर्माण वर्ष 2002 में जिला परिषद परियोजना के तहत हुआ था। चौकनिया गांव के निवासियों के अनुसार, सड़क की मरम्मत नहीं हुई थी, लेकिन लगभग एक साल पहले मरम्मत का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर थी। हालांकि, ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर फरार हो गया और तब से काम रुका हुआ है। पिछले लगभग एक साल से सड़क पर बिछी गिट्टी के कारण राहगीर लगातार चोटिल हो रहे हैं। चौकनिया गांव निवासी इश्तियाक अहमद ने बताया कि यह कार्य गरीब दास के जिला पंचायत अध्यक्ष रहते शुरू हुआ था, लेकिन 2017 में सरकार बदलने के बाद से काम ठप पड़ा है। क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा, अकरम अली और अनवर अली सहित कई ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
चौकनिया-महुआरा मार्ग आठ साल से जर्जर:राहगीरों को परेशानी, मरम्मत कार्य अधूरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












