Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दो बाइक में टक्कर, एक घायल:श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने हुई दुर्घटना

दो बाइक में टक्कर, एक घायल:श्यामदेउरवा पीएचसी के सामने हुई दुर्घटना


गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर श्यामदेउरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी ललित कुमार (18 वर्ष) पुत्र राममिलन के रूप में हुई है। ललित अपने पिता के साथ श्यामदेउरवा स्थित बैंक से आवश्यक कार्य निपटाकर अपनी बाइक से राजपुर लौट रहा था। इसी दौरान पीएचसी के सामने सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक का भी काफी नुकसान हुआ है, जिसे श्यामदेउरवा निवासी नितेश पुत्र कन्हैया चला रहा था। दुर्घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल ललित को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। बाद में, परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक अंजनी कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। और दोनो मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments