निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कमता से हेवती को जोड़ने वाला बीच के मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमता से हेवती तक इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण बाइक सवार और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षतिग्रस्त मार्ग पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कमता, घोडनर और श्रीनगर के ग्रामीणों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। धनराज यादव, महेंद्र कुमार, राकेश यादव, राजकुमार, जितेंद्र, राजेश और महेश जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं, जिससे आवागमन में अत्यधिक कठिनाई होती है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल का कमता-हेवती मार्ग क्षतिग्रस्त:आवाजाही बाधित, ग्रामीण-राहगीर परेशान; बारिश में बढ़ रही दुर्घटनाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












