सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लॉक सभागार में जल सखियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए किट प्रदान की गई। उन्हें जांच रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट करने का तरीका भी सिखाया गया। यह कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत आयोजित किया गया था। इससे पहले भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जल सखियों को प्रशिक्षण और जांच किट दिए गए थे। हालांकि, पूर्व में वितरित किटों के प्रयोग की ऑनलाइन रिपोर्टिंग न होने के कारण पोर्टल पर अपेक्षित परिणाम नहीं दिख रहे थे। जल निगम के प्रयोगशाला सहायक संजय ने बताया कि पानी की कुल 10 प्रकार की जांच की जानी है। इनमें टर्बिडिटी, क्लोराइड, पानी की कठोरता, आयरन, नाइट्रेट और पीएच जांच शामिल हैं। इन सभी जांचों के लिए अलग-अलग केमिकल और उनके उपयोग की विधि भी बताई गई। संजय ने जल सखी महिलाओं को ऑनलाइन रिपोर्ट सबमिट करने की विधि को विस्तार से समझाया, ताकि इस बार पोर्टल पर सही परिणाम दर्ज हो सकें। इस अवसर पर कुसुम, कंचन, विनीता, मधु, नीलम, अभय श्रीवास्तव और संजय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में जल सखियों को जांच किट वितरित:ग्रामीण पानी की गुणवत्ता जांच और ऑनलाइन रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












