Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में कुएं में गिरने से किसान की मौत:कुएं के पास लगे...

श्रावस्ती में कुएं में गिरने से किसान की मौत:कुएं के पास लगे साग के पत्ते तोड़ते समय हुआ हादसा


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव में रविवार शाम एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। किसान साग के पत्ते तोड़ते समय पैर फिसलने से कुएं में जा गिरा था। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान करीब पेशकार मौर्य (44) के रूप में हुई है। बताया गया कि पेशकार रविवार शाम घर के बाहर बने कुएं के पास घुइया के पत्ते काट रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे कुएं में गिर गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तब घटना का पता चला। सूचना मिलने पर गांव के कुछ तैराकों ने कुएं में उतरकर पेशकार मौर्य को बाहर निकाला। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर रहकर करता था खेती का काम परिजनों ने बताया कि पेशकार मौर्य मजदूरी और करीब दो बीघा खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पांच बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा और तीन बेटियों की शादी अभी बाकी है। इस घटना से परिवार के सामने आर्थिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा पैर फिसलने से कुएं में गिरने के कारण हुआ प्रतीत होता है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। जिले में लगातार तालाबों, पोखरों और कुओं में डूबने से हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments