श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इकौना बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नारायणपुर निवासी श्यामता प्रसाद (35), चिरौंधापुर निवासी विनय कुमार पांडेय (45) और नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के फत्तूपुर तनाजा निवासी रामबरन (60) के रूप में हुई है। ये तीनों किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी इकौना बाईपास पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विनय कुमार पांडेय की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। हालांकि, काफी देर तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते परिजन गंभीर रूप से घायल विनय कुमार पांडेय को निजी वाहन से बहराइच स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
श्रावस्ती में बाइक हादसे में तीन लोग घायल:एक की हालत गंभीर, निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












