Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो कारों की भिड़ंत, धूं- धूंकर जली कार:मदरसे के तीन...

बहराइच में दो कारों की भिड़ंत, धूं- धूंकर जली कार:मदरसे के तीन मौलानाओं ने जलती कार में से लोगों को निकाला, 6 घायल


बहराइच में नेशनल हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद होंडाई कार में आग लग गई। कार देखते ही देखते धूं- धूंकर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देवदूत के रूप में पहुंचे मदरसे के तीन मौलानाओं ने जलती कार में सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में कुल 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। लेकिन पुलिस टीम ने यातायात को सामान्य करवाया। यह पूरा मामला फखरपुर थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें…
जलती कार देख पहुंचे मदरसे के मौलाना रुकनापुर बाजार के पास सोमवार को बहराइच से लखनऊ जा रही एर्टिगा कार (UP32 QD 7387) और बाराबंकी से बहराइच आ रही होंडाई कार (UP32 KR 9612) की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद होडाई कार बोनट से धुआं निकलने लगा। कार में सवार कुछ समझ पाते तब तक आग अलाव निकलने लगा और कार धूं- धूं कर जलने लगी। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और वे फोन से वीडियों बनाने लगे। इसी दौरान देवदूत के रूप में पहुंचे हाफिज़ शफीउद्दीन, हाफिज इस्लामुद्दीन और हाफिज शहीदुद्दीन ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग लगी कार और एर्टिगा में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया एर्टिगा कार में सवार घायल यात्रियों की पहचान बहराइच निवासी जितेंद्र लाल पिता रघुराई प्रसाद, मिथिलेश पिता रामदेव, अमोल्या कुशवाहा बेटी अशोक कुशवाहा, मीणा कुशवाहा पत्नी अशोक कुशवाहा और अगम्य सिंह बेटी उमेश सिंह के रूप में हुई है। जबकि आग की चपेट में आई दूसरी होंडाई कार में दो लोग सवार थे। होंडाई कार में सवार एक घायल की पहचान बाराबंकी निवासी रुद्र प्रताप पिता ठाकुर प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे में कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कुंडासर चौकी प्रभारी पी.एन. पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। लेकिन पुलिस टीम ने यातायात को सामान्य करवाया। मौलाना बोले- घटनास्थल पर लोग वीडियो बना रहे थे बता दें कि घटनास्थल के बगल में स्थित मदरसे में तीनों मौलाना पढ़ाते हैं। जब उन्होंने हादसा देखा तो घटनास्थल पर पहुंचे और अन्य लोगों के तरह फोन से वीडियो बनाने के बजाए घायलों को बचाना उचित समझा। हाफिज़ शफीउद्दीन, हाफिज इस्लामुद्दीन और हाफिज शहीदुद्दीन ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और मुसीबत में हर व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। वहीं, चौकी प्रभारी पी.एन. पांडेय ने बताया की मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु रूप से चालू कराया और तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही किया जाएगा। ——————– ये खबर भी पढ़ेंः- सुवेंद्रु के PA हत्याकांड में बलिया का राज सिंह गिरफ्तार:सभासद का चुनाव लड़ चुका, मंत्री के साथ तस्वीरें; मां बोलीं- बेटे को फंसाया गया पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में यूपी से संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया गया है। वह बलिया का रहने वाला है। उसे अयोध्या से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, बिहार के बक्सर से दो संदिग्ध शूटर्स मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को भी बंगाल पुलिस ने पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments