Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग:दमकल कर्मियों ने...

बहराइच में बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग:दमकल कर्मियों ने पाया काबू, अज्ञात कारणों से हादसा


बहराइच जिले के रामगांव इलाके में एक निजी बस स्टैंड के पास खड़ी बस में अचानक आग लग गई। दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह बस नगर कोतवाली इलाके के रहने वाले लईक की है, जो यात्री बस का संचालन करते हैं। उनके चालक शरिक आज सुबह नवाबगंज से यात्रियों को लेकर नानपारा बस स्टैंड पहुंचे थे। यात्रियों को उतारने के बाद चालक ने बस को स्टैंड के पास खड़ा कर दिया था। दोपहर लगभग तीन बजे खड़ी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्टैंड पर मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments