HomeHealth & Fitnessएसआई भर्ती के भ्रामक पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई,कई धाराओं में केस...

एसआई भर्ती के भ्रामक पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई,कई धाराओं में केस दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, फेसबुक यूजर आशुतोष पांडेय ने एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें परीक्षा परिणाम में धांधली और पैसे लेकर नौकरी दिलाने जैसे आरोप लगाए गए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस मामले को थाना हुसैनगंज में को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 292, 353(1) (बी) और आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित की जा रही है। बोर्ड ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और तथ्यहीन संदेशों से अभ्यर्थी सावधान रहें। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर अफवाह फैलाने, गलत सूचना प्रसारित करने या अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments