श्रावस्ती जनपद के नसीरगंज क्षेत्र स्थित अंजुमन हुसैनिया ने जन्नतुल बक़ी (मदीना, सऊदी अरब) की पवित्र कब्रों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भारत की राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार अमरीश कुमार को दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि जन्नतुल बक़ी इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण आस्था स्थल है। यहां हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की पुत्री जनाबे फातिमा ज़हरा (रज़ि.) सहित कई पवित्र हस्तियों की कब्रें स्थित हैं। अंजुमन हुसैनिया के अनुसार, विगत वर्षों में इन कब्रों के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया था, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। संस्था ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि भारत सरकार के माध्यम से सऊदी सरकार से इस विषय पर वार्ता की जाए और इन पवित्र कब्रों के पुनर्निर्माण के लिए पहल की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि यदि सऊदी सरकार स्वयं इस कार्य को करने में असमर्थ हो, तो भारतीय मुसलमानों को इसके पुनर्निर्माण की अनुमति प्रदान की जाए। इस अवसर पर अंजुमन हुसैनिया के नायब सदर अम्मार रिज़वी, सेक्रेट्री शादाब हुसैन और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर उचित और सकारात्मक कदम उठाएगी।
श्रावस्ती में जन्नतुल बक़ी कब्रों के पुनर्निर्माण की मांग:अंजुमन हुसैनिया ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










