*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार श्री दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में –
आज दिनांक 10.07.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/2026, धारा 108/352 बीएनएस में नामित एवं वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र अमीर अली, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम नव्वाकडीह भरतपुर ग्रांट, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :* दिनांक 05 मई 2026 को वादिनी निवासी ग्राम भरतपुर ग्रांट (ओरीडीह), थाना रेहरा बाजार द्वारा थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि वह अपनी पुत्री के विवाह का प्रस्ताव लेकर अभियुक्त वसीम के घर गई थीं, जहां अभियुक्त के माता-पिता ने उनके साथ दुर्व्यवहार एवं गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। साथ ही अभियुक्त द्वारा उनकी पुत्री का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिए जाने से वह मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित हो गई, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर अभियुक्त वसीम पुत्र अमीर अली तथा उसकी माता के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/2026, धारा 108/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त वसीम की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*अभियुक्त का विवरण:-*
1.वसीम पुत्र अमीर अली,निवासी ग्राम नव्वाकडीह भरतपुर ग्रांट, थाना रेहरा बाजार
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1.उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह
2.कांस्टेबल विनोद यादव












