HomeUncategorizedथाना रेहरा बाजार पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी...

थाना रेहरा बाजार पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गई धनराशि व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद तथा 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण वादी राघवेन्द्र चौबे पुत्र मस्तराम चौबे, निवासी ग्राम रेहरा, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार पर प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया गया तथा उनके मकान में किराये पर रह रहे किरायेदार के ₹10,000 चोरी कर लिए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर *मु0अ0सं0 181/2026* धारा *305(ए)/331(3) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार श्री दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में –

आज दिनांक 10.07.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना रेहरा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 181/2026, धारा 305(ए), 317(2), 331(3), 3(5) बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त ताहिर (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र युसूफ, निवासी ग्राम जिमाड़ा, थाना बिनौली, तहसील बड़ौत, जनपद बागपत। 2. आतिम (उम्र लगभग 33 वर्ष) पुत्र सलीम, निवासी सफा कॉलोनी, थाना कैराना, जनपद शामली। 3. शाकिब (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र नसीम, निवासी सफा कॉलोनी, थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए प्रकाश में आए उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*
1. ताहिर (उम्र लगभग 40 वर्ष) पुत्र युसूफ, निवासी ग्राम जिमाड़ा, थाना बिनौली, तहसील बड़ौत, जनपद बागपत।
2. आतिम (उम्र लगभग 33 वर्ष) पुत्र सलीम, निवासी सफा कॉलोनी, थाना कैराना, जनपद शामली।
3. शाकिब (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र नसीम, निवासी सफा कॉलोनी, थाना कैराना, जनपद शामली।

*चोरी गई धनराशि व माल बरामद-*
1.₹5,610 नकद
2.एक अदद लोहे की छैनी
3.एक अदद मोटरसाइकिल

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 नन्दकेश तिवारी
2.उ0नि0 प्रभात
3.का0 हरिश राणा
4.रि0का0 शुभम साहू
5.रि0का0 आकाश गुप्ता

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments