- कार्यशैली और अपराधियों पर कड़े प्रहार से बनाई अलग पहचान
त्रिवेदीगंज/बाराबंकी। जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लोनी कटरा थाना क्षेत्र की छबील चौकी का नया प्रभार तेज-तर्रार उपनिरीक्षक अभय गुप्ता को सौंपा गया है। शुक्रवार को चौकी पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में जहां आमजन में खुशी की लहर है, वहीं अपराधियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
एसआई अभय गुप्ता इससे पहले मसौली थाना क्षेत्र की चौकी पर कई वर्षों तक कार्यभार देख चुके हैं। अपनी सख्त कार्यशैली और अपराधियों पर कड़े प्रहार के लिए उनकी पहचान है।
कार्यभार संभालने के बाद चौकी प्रभारी अभय गुप्ता ने कहा कि अपराधी अपनी सीमा में रहें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारा पहला फर्ज है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बेखौफ होकर पुलिस से संपर्क करें। छबील चौकी पर नए प्रभारी के आने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। अब अभय गुप्ता के आने से लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा और क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी।












