#बस्ती_न्यूज
पैकौलिया थाना क्षेत्र के हड़ही बाजार स्थित देसी शराब की दुकान पर शराब के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि सेल्समैन और उसके साथियों ने युवक पर हमला किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दौलतपुर निवासी बबलू पुत्र हीरालाल सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हड़ही बाजार की देसी शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि दुकान पर 55 रुपये की शराब के बदले 70 रुपये मांगे जा रहे थे। बबलू ने जब इस पर आपत्ति जताई तो सेल्समैन ने कथित तौर पर गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर कुछ देर बाद एक चार पहिया वाहन से 10 से 12 लोग मौके पर पहुंचे और युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों में मोनू वर्मा, विनय वर्मा, राघव वर्मा, अनिल यादव सहित कुछ अन्य अज्ञात लोग शामिल थे। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बबलू पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पैकौलिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर संख्या 0066/2026 दर्ज की है। पैकोलिया थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हड़ही बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, VIDEO:शराब के दाम को लेकर सेल्समैन और साथियों से विवाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












