लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में एक रिटायर्ड उपनिरीक्षक (एसआई) की मौत हो गई। हरिकंशगढ़ी चौकी के सामने एक कट पर पीछे से आ रही एक ट्रैवलर गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, बाबूखेड़ा यादव निवासी वासुदेव यादव (74) पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार रात करीब 9:15 बजे वे अपनी बाइक यूपी 32 एलआर 3589 से पीजीआई से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे, तभी ट्रैवलर यूपी 33 बीटी 3279 ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वासुदेव यादव को तत्काल एम्बुलेंस से ट्रॉमा-2 पीजीआई ले जाया गया।
पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से उनकी बेटी रेनू यादव को घटना की सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों की उपस्थिति में उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रैवलर का चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है












