Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घुघली में प्रधान रेटिंग अभियान वाहन रवाना:जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया...

घुघली में प्रधान रेटिंग अभियान वाहन रवाना:जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रचार-प्रसार


दैनिक भास्कर न्यूज ऐप द्वारा चलाए जा रहे प्रधान रेटिंग अभियान के प्रचार वाहन का मंगलवार को घुघली ब्लॉक क्षेत्र में स्वागत किया गया। इस अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की 58 हजार से अधिक पंचायतों में लोगों को अपने प्रधानों की रेटिंग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, सदर विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल और जिला पंचायत सदस्य प्रo इस्तखार उर्फ टुनटुन ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ब्लॉक प्रभारी अनुराग जायसवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि दैनिक भास्कर न्यूज ऐप का प्रधान रेटिंग अभियान एक सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीण जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों का मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य इस्तखार उर्फ टुनटुन ने कहा कि प्रधान रेटिंग अभियान पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जनता अपने प्रधानों के विकास कार्यों पर खुलकर राय दे सकेगी, जो लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पहल है। सदर विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने बताया कि प्रदेश की 58 हजार से अधिक पंचायतों में चल रहा यह अभियान लोगों को जागरूक करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने गांव के विकास कार्यों के आधार पर प्रधानों की रेटिंग करने का आग्रह किया, ताकि बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन मिल सके। इस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष चंद्र पांडे, पंचायत रिपोर्टर अरविंद कुमार पटेल, राम आशीष विश्वकर्मा, मंजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments