#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के गौर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना गौर प्रभारी अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त की पहचान अशलोक पुत्र मनोज, निवासी ग्राम तरैनी, थाना गौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अशलोक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पैंड़ा चौराहे के पास एक फास्ट फूड ठेले के समीप से अभियुक्त को पीड़िता के साथ पकड़ा। यह मामला थाना गौर में मु0अ0सं0 78/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस में दर्ज है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभियुक्त अशलोक के खिलाफ पहले भी एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव और महिला कांस्टेबल मीरा यादव शामिल थीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर में नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर भगाया था, गौर पुलिस ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












