Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर में सीएनजी पंप पर सेल्समैन से मारपीट:बिना नंबर कार में गैस...

नगर में सीएनजी पंप पर सेल्समैन से मारपीट:बिना नंबर कार में गैस भरने से मना करने पर असलहे से धमकाया

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया स्थित एक सीएनजी पंप पर बिना नंबर प्लेट वाली कार में गैस भरने से मना करने पर सेल्समैन के साथ मारपीट की गई। अज्ञात आरोपियों ने असलहे के दम पर गैस भरवाने का प्रयास किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामेश्वरपुरी, थाना गांधीनगर निवासी अनिल कुमार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 30 अप्रैल की शाम करीब पौने आठ बजे हुई। एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली कार में चार-पांच लोग सीएनजी पंप पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ियों की लाइन तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसे अन्य लोगों ने रोका। आरोपियों ने जबरन सीएनजी भरने के लिए कहा, लेकिन सेल्समैन ने मना कर दिया। इससे वे भड़क गए और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उनमें से एक व्यक्ति ने असलहा निकालकर सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी ने मिलकर सेल्समैन के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए। थानेदार भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार-पांच अज्ञात कार सवार लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच उपनिरीक्षक श्याम सुंदर को सौंपी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments