HomeHealth & Fitnessगुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 आईएएस अधिकारियों का तबादला, वरिष्ठ अधिकारी...

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 आईएएस अधिकारियों का तबादला, वरिष्ठ अधिकारी शामिल

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने 72 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में विभिन्न जिलों के कलेक्टर, म्युनिसिपल कमिश्नर तथा कई सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, जामनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर डी.एन. मोदी का तबादला कर उन्हें गांधीनगर विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अहमदाबाद कलेक्टर सुजीत कुमार को स्टेट टैक्स विभाग का स्पेशल कमिश्नर बनाया गया है। सूरत कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी को सिविल सप्लाई विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह भरूच कलेक्टर गौरांग मकवाणा को गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी का निदेशक बनाया गया है। नर्मदा-राजपीपला के कलेक्टर संजय मोदी को गुजरात स्टेट ट्राइबल डेवलपमेंट रेसिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसायटी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मोरबी कलेक्टर किरण झवेरी को नडियाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का कमिश्नर बनाया गया है। इसी प्रकार से जूनागढ़ के कलेक्टर अनिल कुमार रणवासिया को अब कच्छ-भुज की जिम्मेदारी सौंप गई है।

यहां पर कलेक्टर के तौर पर तैनात आनंद बाबूलाल पटेल को गांधीनगर में स्कूलों का आयुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पीएम-पोषण योजना और गुजरात शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जीसीईआरटी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इससे पहले मार्च महीने में भी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए गए थे, जिनमें जामनगर, सुरेंद्रनगर और गांधीनगर में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई थी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments