#बस्ती_न्यूज
बस्ती में बुधवार शाम तेज आंधी के कारण बड़ेबन-बांसी मार्ग पर लगा एक विशाल लोहे का द्वार सड़क पर गिर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि राहगीर बाल-बाल बच गए। करीब चार बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा इतनी तीव्र थी कि सड़क किनारे लगे बोर्ड और टीनशेड भी हिलने लगे थे। इसी दौरान भारी लोहे का यह गेट अचानक संतुलन खोकर जोरदार आवाज के साथ सड़क पर आ गिरा। घटना के समय मार्ग पर लोगों का आवागमन जारी था। संयोगवश, कोई व्यक्ति या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय कोई राहगीर या वाहन गेट के नीचे होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। आंधी के बाद जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। बिजली कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती तें तेज आंधी से गिरा यूनीपोल:राहगीर बाल-बाल बचे, बोर्ड और टीनशेड भी हिलते रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












