Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शंकरपुर में स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कई...

शंकरपुर में स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन:सीबीएसई 12वीं परीक्षा में कई छात्रों ने पाए 80 प्रतिशत से अधिक अंक

#बस्ती_न्यूज

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में बस्ती के इंडियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम में निष्ठा उपाध्याय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं निधि ने 91 प्रतिशत, आदित्य मिश्रा ने 90 प्रतिशत, जबकि दिव्यांश श्रीवास्तव और दीपांशा कुमारी ने 85-85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 32 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन मेधावी छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय के प्रबंधक कैलाशनाथ दुबे ने सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके कठिन परिश्रम, प्रतिबद्धता और लगन का परिणाम है। प्रधानाचार्य आर.के. उस्मानी, सुभाष चंद्र और उपप्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के मेधावियों ने लगातार कई वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की परंपरा को कायम रखा है, जिस पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। इस अवसर पर प्रेम कुमार श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय, प्रदीप शुक्ला, अलका श्रीवास्तव, साजिदा खातून, रीना त्रिपाठी, गरिमा त्रिपाठी, सौरभ श्रीवास्तव, कृपाशंकर भट्ट, हर्षित मिश्रा, नितिन चावला, रानी अग्रहरि, स्नेहा मिश्रा, रिमझिम गुप्ता, ज्योत्स्ना पांडेय, श्रेया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments