Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में भारत-नेपाल सीमा का ADG ने किया निरीक्षण:रूपईडीहा चेकपोस्ट पर सुरक्षा...

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा का ADG ने किया निरीक्षण:रूपईडीहा चेकपोस्ट पर सुरक्षा इंतजाम परखे, सतर्कता बढ़ाने के निर्देश


बहराइच में गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा से लगे रूपईडीहा चेकपोस्ट और थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एडीजी ने रूपईडीहा थाना परिसर पहुंचकर महिला और पुरुष आरक्षियों के आवास, मालखाना और मेस का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीमा पर की गश्त, लोगों से की बातचीत निरीक्षण के दौरान एडीजी ने अधिकारियों के साथ सीमा क्षेत्र में गश्त भी की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में एडीजी मुथा अशोक जैन ने बताया कि वह दो दिवसीय दौरे पर भारत-नेपाल सीमा से जुड़े जनपद बहराइच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि रूपईडीहा चेकपोस्ट और सीमा से जुड़े थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। कई अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा, रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत और एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments