महराजगंज पुलिस ने 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। यह सफलता सर्विलांस सेल को CEIR पोर्टल की तकनीकी सहायता से मिली। सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, विस्तृत सर्विलांस और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए मोबाइल फोनों का पता लगाया। पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी संबंधित मोबाइल मालिकों को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में 30 लाख के 101 खोए मोबाइल लौटाए:सर्विलांस टीम ने IMEI से ट्रैक किया, कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मालिकों को सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












