महराजगंज की ठूठीबारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भरवलिया पुल सैनिक रोड पर जाल बिछाया। बुधवार देर रात एक संदिग्ध मारुति स्विफ्ट कार आती दिखी। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार में सवार तीनों युवक घबरा गए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। इनमें 577 नाइट्रजेपाम टैबलेट और 729 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹4,700 नकद, तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 4 मोबाइल फोन और नेवी ब्लू रंग की मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील यादव (निवासी थाना सिन्दुरिया), अनुज सिंह (निवासी थाना निचलौल) और सुजय कुमार मण्डल (निवासी थाना ठूठीबारी) के रूप में हुई है। पुलिस अब उनसे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह माल कहां से लाया गया था और इसे सीमा पार किसे सप्लाई किया जाना था। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 23 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मनीष पटेल सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त:महराजगंज में कार से तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












