पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र के निधन पर जताया शोक, अपर्णा यादव समेत परिजनों को बंधाया ढांढस
जौनपुर /लखनऊ। जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कला धनंजय सिंह ने बृहस्पतिवार को देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सहित शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने शोक संतप्त उनकी पत्नी के दुःख को साझा करते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति एवं परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें शिवपाल सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। शोक व्यक्त करने वालों का आवास पर लगातार तांता लगा।












