Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मानित:नानपारा में दशम-द्वादश के विद्यार्थियों का...

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मानित:नानपारा में दशम-द्वादश के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित


बहराइच के नानपारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रामकृष्ण नगर में 15 मई 2026 को दशम और द्वादश कक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र सांसद और कन्या भारती शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया। इनमें विद्यालय समिति के सदस्य और व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता, अभिभावक व व्यापारी मनीष यज्ञसेनी सहित अन्य गणमान्य अभिभावक मौजूद थे। समारोह के दौरान दशम और द्वादश कक्षा में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्हें शील्ड, मेडल और माला पहनाकर, साथ ही मिष्ठान खिलाकर प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में, छात्र सांसद को धर्मेंद्र गुप्ता ने शपथ दिलाई, जबकि कन्या भारती की बहनों को श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में दशम और द्वादश के विद्यार्थियों के लिए आगामी लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। इस अवसर पर धर्मेंद्र गुप्ता ने सभी भैया-बहनों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के आचार्य अवधेश मिश्रा, चंद्रशेखर, अरविंद, अजय और आचार्या बहनें सुश्री नैन्सी, श्रीमती कल्पना सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments