Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामपुर पैडा में सड़क पर बह रहा पानी:फिसलकर गिर रहे राहगीर, नाली...

रामपुर पैडा में सड़क पर बह रहा पानी:फिसलकर गिर रहे राहगीर, नाली की सफाई न होने बढ़ी परेशानी


गिलौला विकास खंड अंतर्गत रामपुर पैडा गांव में नाली और सफाई व्यवस्था की कमी ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। गांव से बाहर निकलने वाले मुख्य मार्ग पर नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर हमेशा गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रमेश, वीरेंद्र, पप्पू गौतम और विनय गुप्ता ने कहा कि इस रास्ते से गुजरते समय लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। इससे कपड़े खराब होने के साथ चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। गंदगी और बदबू के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जलजमाव के चलते मच्छरों की संख्या में भी इजाफा हो गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द नाली निर्माण कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आसपास के लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments