HomeHealth & Fitnessमीरजापुर: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

मीरजापुर: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग पर खाजगीपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

स्कूटी सवार सरनाम मल्लाह (46) पुत्र कृपा मल्लाह निवासी बीबी पोखर मदारपुर, उमेश (28) पुत्र लल्लन तथा संजय कुमार (25) पुत्र बाबू निवासी मिश्र पोखरा अहरौरा कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सरनाम मल्लाह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अन्य दो घायलों का उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments