Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गिरन्ट के कस्तूरबा विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता:अभिभावकों को दी गई सर्वाइकल...

गिरन्ट के कस्तूरबा विद्यालय में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता:अभिभावकों को दी गई सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी


गिरन्ट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी मल्हीपुर के चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह एवं डॉ. विजय भारत ने छात्राओं और अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि समय पर लगने वाला एचपीवी टीका बच्चियों को भविष्य में होने वाली इस गंभीर बीमारी से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही वैक्सीन की सुरक्षा, प्रभावशीलता और निर्धारित समय पर टीकाकरण के लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। डॉ. विजय भारत ने कहा कि बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज और परिवार की साझा जिम्मेदारी है। एचपीवी वैक्सीनेशन उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं डॉ. दिवाकर सिंह ने वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों और आशंकाओं को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर दूर किया और अभिभावकों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अभिभावकों ने वैक्सीन की आवश्यकता, सुरक्षा, संभावित दुष्प्रभाव और सही आयु को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकों ने सरल और संतोषजनक उत्तर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि वर्तमान में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका प्राथमिकता के आधार पर लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments