पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद गांव में शनिवार सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शमा परवीन, पत्नी समीर अंसारी के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे शमा परवीन अपने तीन वर्षीय बेटे अर्सलान को शौच कराने के बाद घर के पीछे नल पर पानी भरने गई थीं। उन्होंने टिल्लू पंप का मोटर चालू किया। इसी दौरान नल के पाइप में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। कुछ देर बाद उनके पति समीर अंसारी बाहर निकले तो उन्होंने पत्नी को नल के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत मोटर का स्विच बंद किया और आसपास के लोगों को बुलाया। परिजन शमा परवीन को निजी वाहन से पनियरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति समीर अंसारी इलेक्ट्रिक प्लंबर का काम करते हैं। शमा परवीन अपने पीछे दो छोटे बच्चों, 10 वर्षीय अरशद अंसारी और 3 वर्षीय अर्सलान को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्य शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में जुटे रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
इलाहाबाद में नल में उतरे करंट से महिला की मौत:पनियरा के दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












