#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर के बड़े वन ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे एक सड़क हादसा हुआ। ओवरब्रिज पर खराब खड़े एलपीजी इंडियन गैस टैंकर में पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप डाला टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया। जानकारी के अनुसार, एलपीजी इंडियन गैस का टैंकर (संख्या AS 01JC 5616) बड़े वन ओवरब्रिज पर मूड़घाट की ओर खराब खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप डाला (संख्या UP 32XN 2158) अनियंत्रित होकर टैंकर से जा टकराई। हादसे में पिकअप चालक विपिन यादव (25), पुत्र दयाराम यादव, निवासी ग्राम जैदपुर, जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। चालक को वाहन से बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने चालक के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दे दी है। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मार्ग को जल्द ही सुचारू करा दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती ओवरब्रिज पर खड़े टैंकर से पिकअप टकराई:चालक गंभीर घायल, हाइड्रा से निकाला गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












