HomeHealth & Fitnessनिशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लखनऊ। विवेकानंद पॉलीक्लिनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से रामकृष्ण सेवा समिति,के सहयोग से जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से रविवार को बाबा का पुरवा सामुदायिक भवन, मेट्रो सिटी रेजीडेंसी के सामने, निशातगंज, लखनऊ में निशुल्क अस्थि रोग ,डा0 प्रशांत पाण्डेय, हृदय रोग ,डा.आयुष एवं नेत्र रोग डा0 सुमामा एवं पैरामेडिकल टीम में संजय सिंह ,कैथ लैब, संजय सिंह ,ऑप्टोमेट्रिस्ट व महेश प्रसाद ,फार्मेसी  के सहयोग से परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विवेकानंद अस्पताल के विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही,आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार निशुल्क दवाओं का वितरण तथा विभिन्न रोगों से संबंधित आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 266 मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जिसमें 101 अस्थि रोग, 77 हृदय रोग एवं 88 नेत्र रोग के मरीजों को एवं परामर्श दिया गया तथा 12 मरीजों की ईसीजी एवं आठ का आरबीएस किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments