Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोटरसाइकिल-ठेला हादसे में झुलसे युवक की मौत का मामला:कार्रवाई न होने पर...

मोटरसाइकिल-ठेला हादसे में झुलसे युवक की मौत का मामला:कार्रवाई न होने पर पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ी, प्रशासन के मनाने पर नीचे उतरी


इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर स्थित राप्ती सेतु पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ठेला चालक मानिक राम उर्फ महिनकू (43 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज मृतक की पत्नी शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई। प्रशासन के आश्वासन के बाद महिला नीचे उतरी। यह घटना 4 मार्च 2026 की रात शाहपुर स्थित राप्ती पुल पर हुई थी। एक बाइक और ठेले की टक्कर के बाद आग लग गई थी, जिससे ठेला चालक मानिकराम गंभीर रूप से झुलस गए थे। बाइक चालक बब्लू निषाद भी घायल हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मानिक राम का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां 14 मार्च की रात उनकी मौत हो गई थी। मानिकराम नगर पंचायत डुमरियागंज के शाहपुर (अंबेडकर नगर) के निवासी थे। वह ठेले पर कुल्फी, फालूदा और भूजा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक की पत्नी राधा ने आरोप लगाया है कि घटना के कई दिनों बाद मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को राधा पहले डुमरियागंज थाने और फिर शाहपुर चौकी पहुंचीं। वहां संतोषजनक कार्रवाई न होने से नाराज होकर वह अम्बेडकर पार्क शाहपुर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक नीचे न उतरने की चेतावनी दी थी। घटना की सूचना मिलते ही इटवा और डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार रवि यादव, कोतवाल श्रीप्रकाश यादव और चौकी इंचार्ज विनय प्रताप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने एक आरोपी कल्लू को हिरासत में लिया और दूसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments