HomeHealth & Fitnessभारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने मनाया श्रावणी महोत्सव

फिरोजाबाद, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सावन माह के अंतर्गत श्रावणी महोत्सव का आयोजन आशीर्वाद पैलेस, कोटला रोड पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ
 कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन डॉ रश्मि जैन, प्रतिभा शर्मा, दर्शना जैन,संजीव जैन एडवोकेट एवं अमित कुमार जैन एसबीआई द्वारा किया गया। इस दौरान सभी के द्वारा राष्ट्र गीत वन्देमातरम का उच्चारण किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों व महिलाओं द्वारा सावन के गीतो पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य, थाल सज्जा प्रतियोगिता और कपल गेम्स में भाग लिया।
अंत में उपस्थित मातृशक्ति को उपहार देकर आपस मे झूला झूलाकर सावन के दिनों का स्मरण किया गया।औरतीज क्वीन   कल्पना जैन को चुना गया एवं द्वितीय पुरस्कार शिल्पी बंसल को दिया गया। कार्यक्रम में  शाखा अध्यक्ष- अमित जैन राजा , सचिव-नितिन अग्रवाल मोंटू, कोषाध्यक्ष-अभिनय मित्तल,सचिन मित्तल,दीपक अग्रवाल , विनय गोयल, गिरधारी लाल मित्तल,उमेश शर्मा, पराग शर्मा, किशोर अग्रवाल, नितेश गुप्ता, पूजा बंसल, अंजू बंसल, सीमा अग्रवाल, तनु सिंघल आदि  उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments