Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कोल्हुई में कपड़े की दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी...

कोल्हुई में कपड़े की दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई


कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में शनिवार शाम एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बड़गो निवासी गुलामनबी कोल्हुई कस्बे में किराए की दुकान में कपड़े का व्यवसाय करते थे। इसी दुकान से उनके पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। शनिवार को शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। स्थानीय ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार गुलामनबी ने बताया कि आग में लगभग 2 लाख रुपए से अधिक लागत के कपड़े जल गए। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments