बहराइच में नानपारा वाटर पार्क के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित कुल 23 लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। बस संख्या UP86T6536, जिसका चालक नज़्जन बेग (52 वर्ष, निवासी नजीरपुरा, बहराइच) था, झिंगहा घाट बस स्टैंड से नानपारा की ओर जा रही थी। नानपारा वाटर पार्क के निकट भवनियापुर गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बाईं ओर लगे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बस चालक और लगभग 10-12 यात्रियों को शुरुआती चोटें आईं। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल रेफर किए गए 23 घायलों में बूंदी लाल, फूल केसरी, मीरा, महादेई, अन्नपूर्णा, फूल कुमारी, कुंती, उषा, झगरू, इस्लाम भारती (निवासी मूर्तिहा), मोनू, उत्कर्ष, दीपिका, वर्तिका (निवासी गंडारा), अनीता (धौरहरा), अंकित (लखनऊ), हनीफ (सुजौली), गोविंद (मोतीपुर), बिट्टू, वेद प्रकाश, ममता, अनूप (रामनगर, बाराबंकी) और करण (गोंडा) शामिल हैं। मटेरा थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:बहराइच में 23 यात्री घायल, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












