#बस्ती_न्यूज
बस्ती में रूधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला, जिसके चलते शादी रद्द करनी पड़ी। बारात बिना विवाह के वापस लौट गई। गुरुवार रात 8 बजे बारात धूमधाम से गांव पहुंची थी। बारातियों का स्वागत-सत्कार किया गया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म भी संपन्न हुई। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और दोनों पक्षों ने तस्वीरें भी खिंचवाईं। जयमाल के बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई, जबकि बाराती भोजन करने लगे और विवाह की अगली रस्मों की तैयारी शुरू हो गई। कुछ देर बाद जब परिजन दुल्हन को मंडप में लाने पहुंचे तो वह कमरे में नहीं मिली। परिवार के लोगों ने घर और आसपास काफी तलाश की। तलाश के दौरान पता चला कि दुल्हन छत के रास्ते कहीं चली गई है। दुल्हन के पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। बाद में दोनों पक्ष रूधौली थाने पहुंचे। दुल्हन के नहीं मिलने पर विवाह की रस्में रद्द कर दी गईं। बारात बिना शादी के वापस लौट गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। युवती की तलाश की जा रही है तथा परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में जयमाल के बाद दुल्हन फरार:छत के रास्ते से भागी, शादी कैंसिल हुई, बारात बिना फेरे के लौटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












