#बस्ती_न्यूज
थाना मुंडेरवा में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। समाधान दिवस में पूर्व से लंबित 8 मामलों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों की सुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पांच मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। इसके अतिरिक्त, राजस्व से संबंधित एक मामले में पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर जाकर चकरोड की पैमाइश भी की। शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा थाना समाधान दिवस में 8 मामले निस्तारित:22 में से 5 के लिए राजस्व-पुलिस टीम गठित, चकरोड की पैमाइश हुई।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












