रुधौली, बस्ती। बिहार में चर्चित भारत भूषण तिवारी की मौत को लेकर जनाक्रोश अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में शनिवार शाम नगर पंचायत रुधौली में सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
शिव मंदिर परिसर से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहे तक पहुंचा। हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की मांग वाले नारों के साथ लोगों ने भारत भूषण तिवारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। पूरे मार्च के दौरान माहौल शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भारत भूषण तिवारी ने बिहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, लेकिन बाद में कथित पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई। लोगों ने घटना को गंभीर और संदिग्ध बताते हुए इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध या दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मार्च में शामिल लोगों ने “भारत भूषण के सम्मान में, सर्व समाज मैदान में” सहित कई नारे लगाकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने कहा कि न्याय तभी संभव है जब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई को सामने लाया जाए और दोषियों को सख्त सजा मिले।
कैंडल मार्च का नेतृत्व आदित्य पांडे ‘संघर्षी’ ने किया, जबकि कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद विजय तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख रमन पांडे, विपिन तिवारी, रोहित रावत, शशिकांत त्रिपाठी, विनोद द्विवेदी, अनिल शुक्ला, वीरेंद्र चौधरी, संदीप राव, नरेंद्र दुबे, आदर्श त्रिपाठी, नंदकिशोर, विकास सिंह, अजय, सुनील, अमर समेत नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुख्य चौराहे पर पहुंचकर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भारत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठती रहेगी।
रिपोर्ट : सुशील शर्मा
एमएनटी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ़ बस्ती
भारत भूषण तिवारी की मौत पर रुधौली में उबाल, सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर मांगा इंसाफ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












