HomeHealth & Fitnessलखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ शनिवार पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों में ट्रैफिक, गाजीपुर, कैंट, मलिहाबाद और साइबर जैसे अहम सर्किल शामिल हैं।

महेश त्यागी को एसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। अतुल कुमार पाण्डेय को गाजीपुर सर्किल की कमान सौंपी गई है। सुजीत कुमार दुबे को मलिहाबाद से हटाकर एसीपी कैंट नियुक्त किया गया है, जबकि ज्ञानेन्द्र सिंह को कैंट से मलिहाबाद भेजा गया है। वहीं प्रतीक दहिया को एसीपी साइबर, यूपी-112 और पुलिस लाइन्स की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद माना जा रहा है। नई तैनाती वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments