महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, नौतनवा क्षेत्राधिकारी ने आज थाना बरगदवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और थानों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान, क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय के सभी प्रचलित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन और सुव्यवस्थित रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे अभिलेखों को समय पर अद्यतन रखें, कार्यालय और थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही, जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, जिसमें पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा क्षेत्राधिकारी ने बरगदवा थाने का निरीक्षण किया:अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












