महाराजगंज के गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22 जुलाई, 2026 को छात्राओं के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। स्वस्थ जीवन शैली एवं आजीविका परामर्श केंद्र के तहत आयोजित इस सत्र में डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का एक प्राचीन विज्ञान है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है, तनाव कम करता है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है। सत्र के दौरान छात्राओं को अनुलोम-विलोम, कपालभाँति और भ्रामरी प्राणायाम जैसे विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। इस अवसर पर समाजशास्त्र की प्रवक्ता डॉ. पूनम वर्मा, गृह विज्ञान की प्रवक्ता सुश्री सुमन और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सरोज रंजन ने दी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है:महाराजगंज में कहा- नियमित अभ्यास से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












