Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा में सड़क से अतिक्रमण हटा:नगर अधिकारी ने पुलिस बल और नायब...

मुंडेरवा में सड़क से अतिक्रमण हटा:नगर अधिकारी ने पुलिस बल और नायब तहसीलदार के साथ की कार्रवाई

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा कस्बे में बुधवार को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटा दिया गया। नगर अधिकारी कीर्ति सिंह ने नायब तहसीलदार बीर बहादुर सिंह और मुंडेरवा पुलिस टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सड़क पटरी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कस्बे में सड़क के दोनों ओर पटरी कारोबारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत में की थी। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण के चलते स्कूल बस, एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर अधिकारी कीर्ति सिंह ने कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने जगह खाली नहीं की। इसके बाद पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments