HomeHealth & Fitnessचंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण...

चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र

  • पीएमओ कार्यालय ने दी जानकारी 

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें एक अगस्त को प्रस्तावित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी साझा की। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान उन्हें एक अगस्त को आयोजित होने वाले अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments