सिद्धार्थनगर जिले के इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और आम लोगों को आगजनी की घटनाओं से निपटने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन फायरमैन अनिल कुमार ने आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग जन जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस दौरान फायर चालक अनिल कुमार यादव और फायरमैन अमरजीत, कर्मवीर, सुधीर ने उपस्थित चिकित्सकों व अन्य लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में संयम, धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए तथा तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को सूचित करना चाहिए। अग्निशमन दल ने लोगों से फायर सर्विस ब्रिगेड की गाड़ी के लिए रास्ता साफ करने और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में सहयोग करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी, फार्मासिस्ट खेमराज, बीसीपीएम शिवशंकर वरुण ओपी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
इटवा सीएचसी में अग्निशमन विभाग का मॉक ड्रिल:कर्मचारियों को आगजनी से निपटने के तरीके बताए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












