श्रावस्ती के बदला चौराहे पर तमिलनाडु के पूर्व मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपाइयों ने सनातन धर्म पर उनकी टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला फूंका और कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह विरोध उदयनिधि स्टालिन द्वारा तमिलनाडु विधानसभा के भीतर सनातन धर्म को ‘समूल नष्ट’ करने संबंधी दिए गए बयान के बाद उपजे आक्रोश का परिणाम था। भाजपा नेता ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान भाजपा नेता ओमप्रकाश वर्मा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म ‘अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो’ के मूल मंत्र पर चलता है। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को एक सम्मानित संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति द्वारा संपूर्ण सनातनी समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी बताया, जिसकी उन्होंने निंदा की। वर्मा ने सरकार से ऐसे नेताओं पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता सर्वेश मिश्रा ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ देशद्रोह और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में संवैधानिक कार्रवाई की मांग उठाई। वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन वर्मा ने देश के सनातनियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को मिटाने की चाह रखने वालों को हिंदू समाज मिलकर कड़ा जवाब देगा। इस विरोध प्रदर्शन में ओमप्रकाश वर्मा, सर्वेश मिश्रा, विपिन वर्मा, रामू यादव, शुभम वर्मा, राजेश यादव, मुकेश तिवारी, पेशकार आर्य, हीरालाल कश्यप, सुनील वर्मा, कुलदीप कुमार वर्मा, मनीराम वर्मा, अंश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
बदला चौराहे पर उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका:सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने की कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












