लखनऊ। लखनऊ की पांचों तहसीलों में षनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 167 मामलों को निस्तारित किया गया। मलिहाबाद तहसील पहुंचे जिलाधिकारी विषाख जी ने कहा कि जन शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है।
तहसील मलिहाबाद में इस अवसर पर कुल 146 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 58 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देष दिये गएं। तहसील सदर में 52 में से 04 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, मलिहाबाद में 146 में से 58 प्रकरण का निस्तारण, बी0के0टी0 में 169 में से 41 प्रकरण का निस्तारण, मोहनलालगंज में 253 में से 59 प्रकरण का निस्तारण तथा सरोजनीनगर में 89 में से 05 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया।
जनपद में पुलिस 108, राजस्व 350, विकास 60, शिक्षा 04, स्वास्थ्य 05, समाज कल्याण 21, नगर निगम 02 तथा अन्य 159 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, उप जिलाधिकारी मलिहाबाद अंकित कुमार, तहसीलदार मलिहाबाद केशव सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












